
संस्था की प्रमुख गतिविधियां
संस्था विगत कई वर्षों से साहित्य के उत्थान, प्रचार-प्रसार कार्य तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

-
हिंदी, उर्दू तथा प्रादेशिक भाषाओं का उत्थान एवं प्रचार-प्रसार।
-
कवि सम्मेलनों तथा मुशायरों का आयोजन करना।
-
साहित्यिक गोष्ठियों का संयोजन करना।
-
नवोदित कवियों/शायरों को मंच उपलब्ध करवाना।
-
ऑनलाइन माध्यम से भी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।
-
साहित्यिक व सांस्कृतिक जगत के अग्रणी व्यक्तियों के लिए संस्थागत तौर पर विशिष्ट रूप से सम्मान समारोह आयोजित करवाना।
-
नवोदित साहित्यकारों/ कवियों / शायरों को प्रोत्साहन तथा यथोचित सम्मान प्रदान करना।
-
नवोदित कवियों/शायरों को वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ मंच साझा करने का तथा उनका सानिध्य प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना।
-
गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रोत्साहन देते हुए हिंदी एवं उर्दू के साहित्यकारों को एक मंच पर लाना।
-
प्रादेशिक भाषाओं जैसे पंजाबी, भोजपुरी तथा मैथिली भाषा के साहित्यकारों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना।
-
स्कूलों तथा कॉलेजों में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा नई पीढ़ी को साहित्य के प्रति जागरूक करना।
-
समाज के पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।
-
समाज के निर्धन वर्ग के व्यक्तियों बच्चों हेतु विभिन्न कार्यक्रमों जैसे नि:शुल्क कम्बल, वस्र् वितरण, पुस्तक वितरण तथा लेखन सामग्री वितरण का आयोजन करना।